पूर्णिया: कसबा विधायक नितेश सिंह ने कल शाम अचानक कसबा नगर परिषद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जलालगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी। विधायक ने मरीजों के परिजनों, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों से सीधा संवाद कर उपचार, दवा उपलब्धता, साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं की हकीकत जानी, कई खामियां पकड़ीं और तुरंत सुधार के सख्त निर्देश दिए। विधायक ने कहा – “जनता को बेहतर, सुलभ और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं देना मेरी टॉप प्राथमिकता है, कसबा का हर नागरिक गुणवत्तापूर्ण इलाज का हकदार है।” इस औचक दौरे से स्वास्थ्य केंद्रों में हड़कंप मच गया और लोगों में उम्मीद जगी कि अब लापरवाही नहीं चलेगी। विधायक का संकल्प साफ – कसबा में स्वास्थ्य सेवाओं को नंबर-1 बनाना।
TAGGED:PURNIA NEWS



