केहाट थाना पुलिस ने चोरी की बैट्री सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पूर्णिया: कल दिनांक 11.02.2026 को के0हाट थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए चोरी की एक बैट्री एवं अन्य सामानों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अभिषेक कुमार, पिता महादेव पासवान, निवासी मुर्गीफार्म, थाना के0हाट, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। के0हाट थाना पुलिस द्वारा बरामद सामान को जब्त कर अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।