SAHARSA NEWS: दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता में कोशी कमिश्नरी ने मारी बाजी, अध्यक्ष ने जताया हर्ष

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता के आयोजन में कोशी प्रमंडल स्तरीय आयोजित दिव्यांगजन खेल प्रतियोगिता में चयनित दिव्यांगजन खेल प्रतिभागी ने राज्य स्तरीय खेल पाटलिपुत्र कॉम्पलेक्स, कंकड़बाग पटना में आयोजित कि गई। जिसमें कोशी कमिशनरी के चयनित दिव्यांगजन खेल प्रतिभागी विवेक कुमार (लांग जम्प) – प्रथम, बंटी कुमार (100 मी० दौड़) – प्रथम, प्रिंस कुमार (लम्बी कूद) – द्वितीय, राहुल कामर (800 मी० दौड़) में तृतीय, मो मेराज आलम (100 मी० दौड़) – द्वितीय, कुमरदेव कुमार (भाला फेक) – प्रथम, राहुल कुमार (लम्बी कुद) – तृतीय, मुरली कुमार (डिसकस थ्रो) – द्वितीय एवं शॉटपुट -तृतीय, राज कुमार (100 मी दौड़) – तृतीय, ललीत कुमार (तैराकी) – प्रथम, सुमित कुमार (वेटमिंटन) – प्रथम स्थान प्राप्त कर कोशी कमिश्नरी का मान बढ़ाया है। राज्यव्यापी दिव्यांगजन खेल प्रतियोतिगता के संबंध में कोशी क्षेत्रीय विकलांग, विधवा, वृद्ध कल्याण समिति के अध्यक्ष मोहन कुमार के द्वारा जानकारी दिया गया कि संस्थान के संचालित विशेष विद्यालय के अधिकतर बच्चों ने खेल में सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं जिला का नाम रौशन करवाया खेल प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त खेल से बिहार राज्य के दिव्यजनों का खेल प्रतिभा के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon