Purnia News: कुशवाहा समाज ने मंत्री डॉ. सुनील कुमार का किया भव्य स्वागत, सामाजिक एकता पर दिया बल

पूणिया: Purnia News बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. सुनील कुमार कुशवाहा का कुशवाहा कल्याण परिषद, शाखा पूणिया द्वारा दिनांक 28 जुलाई 2025 को कटिहार-पूरणिया दौरे के उपरांत जोरदार स्वागत किया गया। परिषद के विशेष आग्रह पर मंत्री जी ने अपने व्यस्त सरकारी कार्यक्रमों से समय निकालकर एक घंटे का बहुमूल्य समय समाज को दिया। परिषद के मुख्य संरक्षक श्री युगल किशोर महतो के निज निवास सुभाष नगर में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री जी को बुके भेंटकर परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने स्वागत किया।

इस अवसर पर मंत्री ने समाज में आपसी एकता, ग्रामीण स्तर पर सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक मजबूती बनाए रखने पर ज़ोर दिया। साथ ही उन्होंने परिषद के दिवंगत संरक्षक स्व. योगेन्द्र प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा। समारोह में युगल किशोर महतो, अध्यक्ष रविन्द्र मोहन मेहता, संरक्षक पी.एन. सिंह, डॉ. सुरेश मेहता, सचिव सुमन मेहता, शंभु प्रसाद सिंह, दिलीप मेहता, उपेन्द्र मेहता, गजेन्द्र मेहता, टुनटुन मेहता, शशि कुमारी सिंह, प्रेम कुमारी सिन्हा, संजय सिंह, संजय सिन्धु, वरुण कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में परिषद के सदस्य मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार मेहता ने कार्यक्रम की जानकारी दी और इसे समाज के लिए प्रेरणास्पद बताया।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon