PURNEA NEWS/अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) ने बनमनखी में भूमि सुधार विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है। एबीवीपी ने अपनी शिकायत में कहा है कि यहां के आम नागरिकों द्वारा नामांतरण, परिमार्जन, भूमापी और भूस्वामित्व जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए बिना किसी रिश्वत के कोई कार्य नहीं किया जाता, जो कि जनता के लिए कष्टकारी है। एबीवीपी ने बिहार सरकार से मांग की है कि बनमनखी के भू-राजस्व विभाग में कार्यरत कर्मचारियों, RO, CO और DCLR का तत्काल तबादला किया जाए और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस मुद्दे को लेकर एबीवीपी के सदस्यों ने सरकार से तत्काल कार्रवाई की अपील की है।
PURNEA NEWS/बनमनखी में भूमि सुधार विभाग में भ्रष्टाचार पर एबीवीपी ने किया विरोध

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


