PURNEA NEWS/अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) ने बनमनखी में भूमि सुधार विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है। एबीवीपी ने अपनी शिकायत में कहा है कि यहां के आम नागरिकों द्वारा नामांतरण, परिमार्जन, भूमापी और भूस्वामित्व जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए बिना किसी रिश्वत के कोई कार्य नहीं किया जाता, जो कि जनता के लिए कष्टकारी है। एबीवीपी ने बिहार सरकार से मांग की है कि बनमनखी के भू-राजस्व विभाग में कार्यरत कर्मचारियों, RO, CO और DCLR का तत्काल तबादला किया जाए और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस मुद्दे को लेकर एबीवीपी के सदस्यों ने सरकार से तत्काल कार्रवाई की अपील की है। Post navigationप्रधानमंत्री Modi 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में करेंगे पीएम-किसान योजना की 19वीं किस्त जारी PURNIA NEWS/जन सुराज पार्टी की अमौर प्रखंड इकाई की बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा