Latest Saharsa News: एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के लिए खिलाड़ियों का चयन 23 एवं 24 जुलाई को

सहरसा, अजय कुमार: Latest Saharsa News जिला एथलेटिक्स संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रांगण में जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह के अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 23 एवं 24 जुलाई को एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र जो कि बिहार के विभिन्न जिलों में खोला जाना है। उसमें प्रशिक्षु खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल के विषय पर गंभीरतापूर्वक गहन चर्चा की गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि इस चयन में सहरसा जिला के 11 से 14 वर्ष तक के अधिक से अधिक बच्चे भाग ले ताकि उनका चयन एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में हो सके। इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रोशन सिंह धोनी ने कहा कि इसमें सरकारी एवं गैर सरकारी किसी भी विद्यालय के बच्चे भाग ले सकते हैं।

उनका उम्र 11 से 14 वर्ष के अंदर होना चाहिए। जिला खेल पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से पत्र निर्गत करवाया जाना चाहिए, साथ ही साथ सभी जिला एथलेटिक्स संघ एवम खेल संघ के सदस्य अपने स्तर से सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में इस विषय की सूचना प्रेषित करें, ताकि 23 एवं 24 जुलाई को ज्यादा से ज्यादा बच्चे इस ट्रायल में भाग ले सकें। इस चयन में बच्चों का बैट्री टेस्ट होगा। बैटरी टेस्ट के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण से प्राधिकृत राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक एवं चयनकर्ता सहरसा आयेगे उनके द्वारा उनका चयन की प्रक्रिया संपन्न किया जाएगा। जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा उन्हें सहयोग प्रदान किया जाएगा। अध्यक्ष श्री आर के सिंह ने कहा की यह काफी हर्ष का विषय है की सहरसा में एथलेटिक्स सहित सभी खेलों का विकास हो रहा है। श्री नारायण मेडिकल इंस्टिट्यूट में भी बहुत जल्द खिलाड़ियों के लिए इंडोर मल्टीपरपज हॉल की व्यवस्था की जा रही है।

साथ ही एथलेटिक्स एवं फुटबॉल के लिए फिलहाल अच्छे मैदान की व्यवस्था की जा रही है संभवत मैदान दिसंबर में कॉलेज के खिलाड़ियों एवं जिला के आम खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध हो जाएगा। हमारा उद्देश्य सहरसा को खेल में समृद्ध एवं आगे बढ़ना है। इस अवसर पर इस बैठक में सचिव रोशन सिंह धोनी, उपाध्यक्ष रोहित राज, सैयद समी अहमद, संयुक्त सचिव सचिव नीतीश मिश्रा, कोषाध्यक्ष विप्लव रंजन, साथ में, जिला योग संघ के सचिव अमन कुमार सिंह, तैराकी संघ के जिला सचिव चंदन कुमार, जिला बैडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव दीपक कुमार, जिला साइकलिंग संघ के सचिव दर्शन कुमार गुड्डू , कुमर टोला स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह डुमडूम, जिला वालीबाल संघ के संयुक्त सचिव शुभम कुमार चुनचुन, कोशी स्पोर्ट्स अकादमी के संगठन सचिव सिद्धार्थ कुमार सिद्धू, जिला लागोरी संघ के सचिव अंशु मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon