SAHARSA NEWS: भाजपा जिला किसान मोर्चा के महामंत्री बने लक्ष्मीकांत झा

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS आगामी चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल अपने संगठन विस्तार कर महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी गई है। इसी कड़ी में भाजपा किसान मोर्चा का पुनर्गठन कर दायित्व सौपा गया है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह नें भगवान झा, बलराम पासवान, मिथिलेश भगत, उमेश सिन्हा एवं रमण कुमार झा को उपाध्यक्ष एवं लक्ष्मीकांत झा को जिला महामंत्री पुन: मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष नें कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास सबका साथ एवं सबका विकास चाहती है जिसे ध्यान में रखते हुए सभी जाति के लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

वही नवनियुक्त महामंत्री श्री झा ने कहा एनडीए सरकार नें किसान सम्मान निधि, फसल क्षतिपूर्ति, खाद्य की प्रचुर मात्रा में उपलब्ध मिलना तथा फसल उत्पाद का न्यूनतम मूल्य में बढ़ोतरी कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा किसान मोर्चा जिलें के किसानों के बीच जाकर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक करेगी।

जिसका चुनाव में निश्चित रूप सें लाभ व विजय प्राप्त होगी। महिषी निवासी लक्ष्मीकांत ठाकुर को भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री बनाए जाने पर विधायक आलोक रंजन, मेयर बैन प्रिया, पूर्व जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, श्री कृष्ण झा,  कुमार गौरव, प्रमोदानंद झा, संजीव कुमर, भैरव झा, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव ने महामंत्री बनाए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।महामंत्री श्री झा ने जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह को धन्यवाद दिया।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon