Bihar Election 2025: धमदाहा से NDA प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर बोलीं लेशी सिंह – जनसेवा की यात्रा निष्ठा और समर्पण के साथ होगी जारी

पूर्णिया: Bihar Election 2025 धमदाहा विधानसभा (61) सीट से एनडीए समर्थित जनता दल (यूनाइटेड) की प्रत्याशी और राज्य सरकार की मंत्री लेशी सिंह ने शुक्रवार को भारी जनसमर्थन और सम्मानित जनता के अटूट विश्वास के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि यह केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनसेवा की उस पवित्र यात्रा का अगला चरण है, जिसे वे पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव से लगातार आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने जनता के विश्वास और आशीर्वाद के लिए आभार प्रकट करते हुए विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में भी विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता की धारा को और अधिक सशक्त रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। नामांकन के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon