मोहनपुर थाना के पास सड़क पर हाट से जनजीवन अस्त-व्यस्त, मरीजों और राहगीरों को हो रही भारी परेशानी

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: रूपौली से मोहनपुर होते हुए लालगंज तक जाने वाली मुख्य सड़क पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के पास हाल ही में सड़क पर हाट लगने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। तीन सौ मीटर लंबाई तक सड़क पर हाट लगने से न सिर्फ पैदल चलने वालों को कठिनाई हो रही है, बल्कि एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहन भी मार्ग में फंस जाते हैं, जिससे मरीजों की जान पर संकट मंडरा रहा है। इस सड़क से रूपौली और मोहनपुर ही नहीं, बल्कि भागलपुर और मधेपुरा जिलों का भी संपर्क है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाट को सड़क से हटाकर पहले की तरह बाजार के अंदर ही लगाया जाए। दुकानदारों का कहना है कि बाजार के भीतर जगह नहीं बची थी, इसलिए मजबूरी में वे सड़क पर हाट लगा रहे हैं। वहीं, मंदिर कमिटी ने कई बार प्रयास किया कि हाट सड़क पर न लगे, लेकिन दुकानदार मान नहीं रहे हैं।

अंचलाधिकारी रूपौली शिवानी सुरभि ने कहा कि 14 जनवरी के बाद एक बार फिर अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा। इसमें मोहनपुर बाजार, टीकापटी बाजार सहित अन्य जगहों के अतिक्रमण हटाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि सड़क पर आवागमन सुगम हो और आम लोगों को हो रही परेशानी दूर हो सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon