Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगे किलकारी के नन्हे कलाकार

पूर्णिया: Independence Day 2025 कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार की पहल “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत बिहार बाल भवन किलकारी, पूर्णिया के बच्चों ने राष्ट्रप्रेम और रचनात्मकता का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक त्रिदीप शील ने बताया कि 12 अगस्त 2025 को रंगोली, चित्रकला, टेक्सटाइल पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग और तिरंगा पद यात्रा जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा और देशभक्ति का परिचय दिया।

इन गतिविधियों का अवलोकन जिला कला संस्कृति पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा किया गया। वहीं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर किलकारी के 80 बच्चे इंदिरा गांधी स्टेडियम, पूर्णिया में एक साथ मंच पर उतरकर भारत के शास्त्रीय और लोक नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुति देंगे, जो दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon