नशामुक्ति दिवस पर मुख्यमंत्री के अभिभाषण का लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग का प्रसारण

सहरसा,अजय कुमार : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय प्रेक्षा गृह में नशा मुक्ति दिवस बुधवार को आयोजित हुई।इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अभिभाषण का लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग का प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री नें कहा सरकार जीविका दीदियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु अनेक कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है। वही जीविका दीदियों के द्वारा दिए गए सुझाव के कारण बिहार में पूर्णत: शराबबंदी कानून लागू किया गया है। इसके साथ ही सरकार द्वारा नशामुक्ति के लिए विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियान चलाई जा रही है।अब तक लाखों लोगों नें नशामुक्त हुए है।

शराब की लत छूटने से महिलाए काफी खुशहाल जीवन जी रहे है। साथ ही बेटियों को भी शिक्षा ग्रहण करने मे काफी सहूलियत हो रही है। बेटियां आज जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ रही है।नशामुक्त समाज का निर्माण से विकसित बिहार का संकल्प पूर्ण होगा।उक्त अवसर पर जिलाधिकारी दीपेश कुमार, उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुनैना कुमारी, वरीय उप समाहर्ता सह विशेष कार्य पदाधिकारी राजू कुमार,सहायक आयुक्त मद्य निषेध, डीपीएम(जीविका) सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon