पूर्णिया: पूर्णिया जिले के 256वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में आयोजित मुख्य समारोह में माननीय खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, विधायकगण, जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के निर्देशन में विभिन्न बैंकों द्वारा फुटकर विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर) को वित्तीय सहायता प्रदान की गई। कुल 402 वेंडरों को 63.67 लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र माननीय मंत्री और जिला पदाधिकारी द्वारा वितरित किए गए।
स्थापना दिवस और पुरैनिया महोत्सव 2026 के इस समारोह में जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्धजन भी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम को विशेष गरिमा मिली।



