एमीटैक के इतिहास में पहली महिला तकनीकी प्रमुख बनी महिषी निवासी तुषा तान्या

सहरसा,अजय कुमार : जिले के महिषी गांव की बेटी तुषा तान्या को अमेरिकी कंपनी एमीटैक इन्सट्रूमैंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में “टैकनिकल लीड- मिक्स्ड सिगनल डिजाइन” का ऑफर लेटर मिला है। जिसमें उन्हें 70 लाख रूपये वार्षिक की सेलरी पैकैज दिये जाएंगे। इसके अतिरिक्त उन्हें ज्वाइनिंग वोनस के रूप में 10 लाख रूपए की अतिरिक्त राशि भी दिये जाऐंगे। वह एमीटैक के इतिहास में पहली महिला तकनीकी प्रमुख होंगी।ऐतिहासिक और जनश्रुतियों में माहिष्मती नगरी नाम से अख्यात महिषी गांव महिलाओं की शिक्षा और ज्ञान की उर्वर भूमि रही है और महान मीमांशक मंडन मिश्र की धर्मपत्नी उभय भारती इसी गांव की विदूषी महिला थीं। तुषा तान्या ने आधुनिक विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उच्चस्तरीय और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिचय देकर यह साबित किया है कि बेटों की तरह हम अपने बेटियों पर गर्व कर सकते हैं।तुषा तान्या महिषी निवासी दिवंगत समाजसेवी बाबू तृपित चौधरी की सुपौत्री और राजेन्द्र मिश्र महाविद्यालय सहरसा के पुर्व प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अमर नाथ चौधरी एवं मधु चौधरी की दो पुत्रियों में छोटी हैं। बचपन से ही वह मेधावी छात्रा रही है। उन्होंने बी.आइ.टी. मेश्रा से अपनी बी.टैक. की पढ़ाई की थी जिसके बाद वह गेट (GETE) में अच्छा स्कोर लाकर एन.आइ.टी. दुर्गापुर में मास्टर कोर्स में नामांकन ली और वहां एम. टैक. में गोल्ड मैडल प्राप्त की है। अभी वह अपना डाक्ट्रेट की डिग्री आइ.आइ.टी. दिल्ली से पूरी कर रही है। जिसमें उनके पी.एच.डी. रिसर्च का विषय “चीप डिजाइन फॉर कैमरा इन डिफेंस” है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MoE&IT) और कौशल विकास व उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) में राज्य मंत्री रहे राजीव चंद्रशेखर के कार्यकाल में वह डिफेंस के लिए “चीप डिजाइन इन डिफेंस” विषय पर राष्ट्रीय स्तर पर अपना लेक्चर प्रस्तुत करने वाली तीन विषय विशेषज्ञों में एक रहीं हैं।

एमीटैक में मिक्सड सिग्नल डिजाइन की ‘तकनीकी प्रमुख’ वस्तुत: एक वरिष्ठ इंजीनियरिंग पद है, जो एकीकृत सर्किट (आईसी) बनाने पर केंद्रित है। जो एनालॉग और डिजिटल दोनों कार्यों को मिश्रित करता है। जिसमें संचार, ऑटोमोटिव या उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए एडीसी, डीएसी, पीएलएल और सेंसर इंटरफेस जैसी जटिल प्रणालियों को डिजाइन करने और सत्यापित करने में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। जिसमें कैडेंस जैसे उपकरणों का उपयोग किया जाता है और प्रदर्शन व दक्षता पर ध्यान केंद्रित किया जाता है, और एक ही चिप पर एनालॉग/डिजिटल दुनिया को जोड़ा जाता है।तुषा तान्या अपनी उपलब्धि के लिए अपने माता-पिता के आशीर्वाद, बड़ी बहन श्रुति सौम्या एवं बहनोई इंजीनियर हेमन्त कुमार झा के मार्गदर्शन और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बंगलुरू में साइंटिस्ट अपने पति डॉ. आदित्य आनंद के सतत सर्मथन और सहयोग को मानती है। परिजनों और गांव के लोगों में बड़े चाचा पशुपति नाथ चौधरी, राधानाथ चौधरी, भवनाथ चौधरी, नंदकुमार चौधरी, शशिकांत चौधरी, विद्यापति चौधरी, बच्चन चौधरी, जगतपति चौधरी, प्रमोद कुमार चौधरी, संतोष कुमार चौधरी, प्रतिभा चौधरी, डॉ. अक्षय कुमार चौधरी, डॉ. शांतिलक्ष्मी चौधरी, राकेश चौधरी बौआ, डॉ. रतन कुमार झा, डॉ. राजीव कुमार झा, डॉ. पंकज कुमार चौधरी, पवन कुमार चौधरी, संजीवमणि, क्रांतिमणि, ज्वालामणि, हरि चौधरी, बबन इत्यादि ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon