दमका चौक, पूर्णिया में महिन्द्रा ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का मेगा टेस्ट ड्राइव कैंपेन सफलतापूर्वक संपन्न

पूर्णिया: पूर्णिया के दमका चौक पर महिन्द्रा ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स द्वारा आयोजित मेगा टेस्ट ड्राइव कैंपेन ने ग्राहकों को पावर, परफॉर्मेंस और प्रीमियम अनुभव का अनूठा अवसर प्रदान किया। 3 दिसंबर से 9 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्राहक पहुंचे और महिन्द्रा के लोकप्रिय मॉडल थार ROXX और XUV 3XO का वास्तविक ड्राइव अनुभव लिया। प्रशिक्षित एक्सपर्ट्स ने वाहन की सुरक्षा, हैंडलिंग और एडवांस फीचर्स की जानकारी दी, वहीं फाइनेंस, एक्सचेंज और ऑफर्स पर भी ग्राहकों को मार्गदर्शन मिला। कार्यक्रम में महिन्द्रा ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स के प्रबंध निदेशक ब्रजेश चंद्र मिश्रा, वरिष्ठ अधिकारी मनीष कुमार और आशुतोष चंद्र मिश्रा सहित कंपनी की टीम उपस्थित रही। साथ ही मुख्य अतिथि श्री नितय झा और श्री अरुण कुमार ने फाइनेंस सुविधाओं की जानकारी प्रदान की। आयोजन ने महिन्द्रा की इनोवेशन और दमदार परफॉर्मेंस को सीधे ग्राहकों तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण प्लेटफॉर्म साबित किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon