Purnia News: भिखना प्लसटू एवं मिड्ल स्कूल में भीषण चोरी, लाखो के सामान की चोरी की संभावना

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News अकबरपुर थाना क्षेत्र के भिखना प्लस टू एवं मध्यविद्यालय में बीती रात चोरों ने भीषण चोरी कर, लाखों के इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली है। इधर दोनों विद्यालयों के प्रधानों ने पुलिस को इसकी लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की तहकीकात में जूटी हुई है। यह बता दें कि भिखना गांव स्थित विद्यालय में प्लस टू विद्यालय एवं मध्यविद्यालय एक ही कैंपस में चलता है।

इस संबंध में मध्यविद्यालय के प्रधान सुधेंद्र कुमार सिंह ने अपने आवेदन में लिखा है कि उनके यहां रात्रि-प्रहरी है, वह रात को इसी कैंपस में अपनी ड्यूटी कर रहा था, परंतु कब उसे निंद आ गयी तथा इसका फायदा उठाकर चोरों ने भीषण चोरी कर ली है। सुबह रात्रि प्रहरी द्वारा इसकी सूचना दी गई। वे ग्रामीणों के साथ तत्काल विद्यालय पहुंचे तथा देखा कि उनके विद्यालय के पांचवीं एवं छठी कक्षा के कमरे का ताला तोडकर, प्रथम दृष्टया में विभाग द्वारा दिये गए दो टेबलेट, दो मोटर, दो पंखा, प्रोजेक्ट कक्ष से पैन ड्र्राईव की चोरी कर ली है, जबकि अन्य सामानों की भी चोरी की संभावना है।

वहीं प्लस टू की प्रधान प्रीति कुमारी ने अपने आवेदन में लिखा है कि उनके विद्यालय के तीन वर्ग कक्षों एवं कार्यालय का ताला तोडकर, उसमें रखे गोदरेज एवं ट्रंक का ताला तोडकर सामानों को विखेर दिया है। कमरे में रखा सीआसी के कंप्यूटर को भी क्षति पहुंचाई गयी है। इसके अलावा एक बीटी 880 साउंड मास्टर एवं आलमारी के चाबी का गुच्छा चुरा लिया गया है। इसके अलावा भी अन्य सामानों की चोरी की संभावना है, जिसे वह बाद में पता चलने पर बताएंगी। इधर थानाध्यक्ष अनुज राज ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है, वे बाहर हैं, थाना पहुंचकर मामले को देखेंगे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon