फारबिसगंज के सिमराहा बाजार में भीषण आग: दो दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख, एक की मौत; करोड़ों का नुकसान

अररिया/ प्रिंस कुमार : फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा बाजार में अहले सुबह भीषण आग लगने से दो दर्जन से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। इस हृदय विदारक घटना में 90 वर्षीय एक होटल मालिक की झुलसकर मौत हो गई है, जबकि एक करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। आगजनी की यह घटना सिमराहा थाना के समीप हुई।

सुबह 3 बजे लगी आग, सिलेंडर ब्लास्ट से विकराल हुआ रूप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग सुबह करीब तीन बजे लगी। शुरुआत में आग ने एक होटल को अपनी चपेट में लिया, जहां गैस सिलेंडर के ब्लास्ट हो जाने से आग ने तुरंत ही विकराल रूप धारण कर लिया। इसी आग की चपेट में आकर होटल मालिक श्याम बिहारी (90 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद सिमराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

25 से अधिक दुकानें हुई खाक
आगजनी में किताब, किराना, होटल, मोटरसाइकिल पार्ट्स, गैराज, मनिहारी, पूजा सामग्री, सैलून, और कॉस्मेटिक सहित करीब 25 से अधिक दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।

नुकसान झेलने वाले प्रमुख दुकानदारों के नाम:

सुबोध मंडल (चाय दुकान)

अफसर (मोटर पार्ट्स की दुकान)

रेहान (गैराज, जहां सात बाइकें जलीं)

जीवन व्यापारी (मनिहारा व पूजन सामग्री)

सोनू गुप्ता (पूजा सामग्री)

पवन कुमार (होटल)

जयप्रकाश झा (किताब दुकान)

कार्पिन ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, बीरेंद्र ठाकुर (सैलून)

अनवर (कॉस्मेटिक दुकान)

सुमन कुमार (जूता-चप्पल की दुकान)

शंकर कुमार (गैराज)

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

जनप्रतिनिधियों ने लिया जायजा, मुआवजे की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही फारबिसगंज के विधायक मनोज विश्वास, राजद जिलाध्यक्ष अविनाश आनंद, और भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित दुकानदारों और मृतक के परिजनों से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया।

विधायक मनोज विश्वास ने इस लगातार हो रही आगजनी की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने तत्काल एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों से फोन पर बात की और पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द राहत राशि और समुचित मुआवजा दिलाने की दिशा में पहल करने को कहा है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon