Purnia News: पूर्णिया में पीएम मोदी की ऐतिहासिक रैली की तैयारियों को लेकर ग्रामीण मंडलों की बैठक, कार्यकर्ताओं में जोश

पूर्णिया: Purnia News आगामी 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्णिया आगमन को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में पूर्णिया विधानसभा के ग्रामीण पूरब और पश्चिम मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष पानो देवी और मनोज गोस्वामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही और हर बूथ से भारी संख्या में युवाओं, महिलाओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक विजय खेमका ने कहा कि पीएम मोदी की पूर्णिया रैली ऐतिहासिक होगी और इस मौके पर वे बिहार को 40 से 45 हज़ार करोड़ की सौगात देंगे।

उन्होंने बताया कि पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन, वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत और आगामी त्योहारों से जुड़ी कई योजनाएं इस रैली के माध्यम से घोषित होंगी। खेमका ने कहा कि “मोदी है तो मुमकिन है” सिर्फ नारा नहीं, जनता का भरोसा है और एनडीए सरकार जो वादा करती है, उसे पूरा करती है। बैठक में प्रदेश नेता रोहित पांडे और आलोक भगत ने सीमांचल क्षेत्र में पीएम मोदी की रैली को लेकर भारी उत्साह की बात कही और कहा कि गुलाबबाग जीरो माइल स्थित सिसोबाड़ी एसएसबी कैंप मैदान को कार्यकर्ता पूरी तरह खचाखच भर देंगे। बैठक में जिला व प्रदेश से आए नेताओं—अवधेश साह, संजय मिश्रा, सुजीत सिन्हा, विजय माझी, संजय मोहन प्रभाकर आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर जोश भर दिया। वहीं ईस्ट ब्लॉक के राजीगंज और महेन्दरपुर की स्थानीय बैठकों में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और रैली को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon