आगामी पल्स पोलियो अभियान को शतप्रतिशत संचालन बनाने हेतु आज बनमा इटहरी में बैठक

सहरसा, अजय कुमार : जिले के बनमा इटहरी प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय( वेश्म) में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलशन झा ने की।14 दिसम्बर से 18 दिसम्बर तक आयोजित पल्स पोलियो अभियान के मद्देनजर बीडीओ साहब के द्वारा बताया गया कि माइक्रोप्लान बनाने ओर सहयोगकर्मी को गुणावता पूर्ण प्रशिक्षण करवाने की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि दुर्गम स्थान,चिमनी, खानाबदोश के स्थान में विशेष रूप से सेवा देने की आवश्यकता है ताकि कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से छुटे नहीं, साथ साथ x to P conversion भी करना है, आदेश जारी किया गया  l

अभियान के दौरान प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षक फील्ड में सहयोग करेंगे नियमित टीकाकरण,खसरा- रुबेला उन्मूलन हेतु लक्ष्य दिसम्बर 2026 है, के बारे मे विस्तृत चर्चा हुई। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार संत बाल बिकास परियोजना पदाधिकारी अस्पताल प्रबंधक मोहम्मद महबूब आलम प्रखंड सामुदायिक विनोद कुमार प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक दिलीप दिनकर आईसीडीएस से महिला पर्यवेक्षक WHO के FM शहाबुद्दीन डाटा ऑपरेटर कोल्ड चैन हैंडलर आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon