SAHARSA NEWS: दस सूत्री मांगों के समर्थन में अनुसचिवीय कर्मचारियों का अनिश्चितकालिन हड़ताल प्रारंभ

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ सम्बद्ध – महासंघ गोपगुट के तत्वावधान में दस सुत्री मांग को लेकर अनिश्चितकालिन हड़ताल एवं धरना-प्रदर्शन गुरुवार से प्रारंभ कर दिया गया। शाखा अध्यक्ष ने बताया कि बिहार राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ संबद्ध महासंघ गोपगुट द्वारा अनुसचिवीय कर्मचारियों की दस सूत्री माँग की प्रतिपूर्ति हेतु 25 जून से लगातार चरणबद्ध आंदोलन किया गया है। परन्तु अब तक विभाग स्तर से किसी प्रकार की पहल नहीं की गई है। तत्पश्चात संघ द्वारा दिनांक 09 अगस्त से अनिश्चितकालिन हडताल का आह्वान किया गया है। अतः संघ के आह्वान पर हम सभी अनिश्चितकालिन हड़ताल में सम्मिलित हो रहे हैं।

जिला संयोजक रणविजय झा ने बताया कि वेतन विसंगति दूर कर समान काम का समान वेतन व प्रोन्नति नही देकर हम अनुसचिवीय कर्मियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। संघ द्वारा दस सुत्री मांग को लेकरअनिश्चितकालिन हड़ताल धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। सरकार जल्द से जल्द मांगो की पूर्ति करे अन्यथा अनिश्चितकालिन हड़ताल जारी रहेगा। जिससे सरकार का कामकाज प्रभावित होगा।

इस अवसर पर बीबी शहनाज बेगम, सूर्य नारायण, पूनम सिंह, अजय कुमार पासवान, संजू कुमारी, श्यामल किशोर, अरविन्द मिश्र, रणविजय झा, अनिल कुमार, अभिषेक कुमार ठाकुर, रमेश मंडल, घनश्याम रमण, आदित्य राज, मनीष कुमार सिंह, सत्यदेव गर्मा, केदार गकुर, सतीश कुमार, अनीश कुमारे, सद्दाम हुसैन, पवनजी पटेल, हेमचन्द्र कुमार, आशुतोष कुमार चंचल सहित दर्जनो कर्मी मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon