8 से 20 सितंबर तक जिले में चलेगा ‘मिशन परिवार विकास अभियान’, स्थायी-अस्थायी सभी सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध

पूर्णिया: जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा 8 से 20 सितंबर 2025 तक “मिशन परिवार विकास अभियान” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी सभी स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूक करना और इच्छुक दंपतियों को ये सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराना है। इस अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) पर पुरुष नसबंदी, महिला बंध्याकरण, अंतरा इंजेक्शन, माला-एन, कॉपर-टी (IUD), छाया गोली और आपातकालीन गर्भनिरोधक गोलियों जैसी सेवाएं दी जाएंगी।

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सभी प्रखंडों में एकदिवसीय कार्यशालाएं आयोजित कर स्वास्थ्यकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक प्रखंड में प्रचार रथ और माइकिंग के माध्यम से जनजागरूकता फैलाई जा रही है। अभियान के दौरान सेवा लेने वाले योग्य दंपतियों और प्रेरकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी, ताकि भागीदारी को और अधिक मजबूत किया जा सके।

इस दौरान, 16 सितंबर को “कृमि मुक्ति दिवस” मनाया जाएगा, जिसमें 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल गोली दी जाएगी। जो बच्चे इस दिन छूट जाएंगे, उन्हें 19 सितंबर के मॉप-अप राउंड में दवा दी जाएगी। साथ ही “स्टॉप डायरिया” अभियान के तहत पीएसआई इंडिया द्वारा जिले में तीन जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो विभिन्न गांवों में डायरिया से बचाव को लेकर जागरूकता फैलाएंगे।

डीपीएम सुरेंद्र कुमार दास, डीसीएम संजय दिनकर और अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान परिवार को छोटा, स्वस्थ और खुशहाल बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल है। सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर इन सुविधाओं का लाभ लें और अपने परिवार को सुरक्षित व स्वस्थ बनाए रखें।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon