Independence Day 2025: घोड़े पर सवार होकर तिरंगा फहराते नजर आए विधायक शंकर सिंह, लोगों ने दी सराहना

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Independence Day 2025 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रुपौली के विधायक शंकर सिंह एक अलग ही अंदाज़ में नजर आए। जब वे घोड़े पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लिए निकले, तो लोग देखते ही रह गए। आमतौर पर गंभीर व्यक्तित्व के रूप में पहचान रखने वाले विधायक का यह जोशीला और देशभक्ति से ओत-प्रोत रूप देख लोग आश्चर्यचकित रह गए और उन्हें बधाई दी।

घोड़े पर सवार होकर तिरंगा फहराने का उनका यह अनोखा अंदाज न केवल देशभक्ति का प्रतीक बना, बल्कि यह संदेश भी दिया कि तिरंगे के लिए समर्पण सिर्फ शब्दों में नहीं, कर्म में भी झलकता है। इस मौके पर विधायक शंकर सिंह ने कहा, “यह तिरंगा मेरे लिए सिर्फ झंडा नहीं, बल्कि मेरी जान है। इसे हाथ में लेते ही ऐसा महसूस होता है कि जैसे स्वयं भारत माता के सामने शीश नवाया जा रहा हो। यह ध्वज भारतीय इतिहास, संस्कृति और एकता का प्रतीक है, जो हमारे अंदर देशभक्ति की भावना को और भी प्रबल करता है।” लोगों ने उनके इस उत्साह और जज़्बे की खूब सराहना की और इसे प्रेरणादायक बताया। विधायक के इस अंदाज ने स्वतंत्रता दिवस के समारोह को और भी खास बना दिया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon