पूर्णिया में जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक विजय खेमका ने बांटे गुलाब, पीएम मोदी के जीएसटी सरलीकरण की सराहना

पूर्णिया: शहर के भट्ठा बाजार इलाके में शनिवार को विधायक विजय खेमका ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया और दुकानदारों व उपभोक्ताओं को गुलाब का फूल देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में घोषित जीएसटी सरलीकरण को लेकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को घरेलू सामान, खाद्य पदार्थ, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं और दोपहिया वाहनों पर जीएसटी दरों में राहत देकर बड़ा उपहार दिया है, जिससे बाजार में उपभोक्ताओं के लिए महंगाई कम हुई है।

Purnia News

विधायक खेमका ने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने की अपील करते हुए दुकानदारों से आग्रह किया कि वे अपने प्रतिष्ठानों पर ‘स्वदेशी सम्मान की बिक्री’ का बोर्ड लगाएं और आत्मनिर्भर भारत अभियान में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि जीएसटी में मिली यह राहत प्रधानमंत्री की आम जन-हितैषी सोच का परिचायक है, जिससे व्यापारी, उद्यमी और फुटपाथी दुकानदारों में उत्साह देखा जा रहा है। इस जनसंपर्क अभियान में भाजपा नेता मनोज सिंह, राजेश चौरसिया, श्रवण मंडल, सरिता राय, उषा दास, पंकज कुमारी, काली कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon