पूर्णिया: गोवर्धन पूजा और काली पूजा के पावन अवसर पर पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने मंगलवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। उन्होंने गुलाबबाग स्थित श्री श्याम मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की, इसके बाद बेगमाबाद पोखरिया, नीलगंज कोठी, हनुमान कोठी रजनी चौक, महावीर संघ, माँ दक्षिणेश्वरी काली पूजा समिति और विवेकानंद कॉलोनी वार्ड नंबर 25 स्थित सार्वजनिक पूजा पंडालों में जाकर मां काली के दर्शन किए।
पूजा के उपरांत विधायक ने श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जनसंपर्क अभियान चलाया और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रही है और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसके बाद विधायक खेमका ने ईस्ट ब्लॉक के दिवानगंज पंचवटी टोला में ग्रामीणों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर प्रदेश नेता नरेश साह, दिलीप साह, मुखिया प्रतिनिधि मनीष गुप्ता, पूर्व मुखिया प्रदीप साह, स्वपन साह, अनिल महलदार, रामकुमार साह, पूर्व सरपंच अनार साह, ललिता साह, बबलू चौधरी, पवन साह सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।



