विधायक विजय खेमका ने दो दिवसीय प्रवास में विकास कार्यों की समीक्षा की

पूर्णिया: विजय खेमका ने दो दिवसीय प्रवास के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर विकास योजनाओं और स्थानीय समस्याओं की समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने पूर्णिया नगर निगम के नगर आयुक्त के साथ बैठक कर शहर में चल रहे कार्यों पर चर्चा की और गुलाबबाग, रामबाग, मधुबनी तथा रामनगर क्षेत्रों में नए पार्कों के निर्माण के साथ प्रमुख चौक-चौराहों पर डीलक्स एवं पिंक शौचालय स्थापित करने का सुझाव दिया।

विधायक ने मधुबनी बाजार, भट्टा बाजार और खुसकीबाग बाजार के हाटों के आधुनिकीकरण, जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अधूरे एवं शेष नालों का सर्वे कर योजनाबद्ध निर्माण, तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की सूची तैयार कर नगर विकास विभाग से स्वीकृति और राशि प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही कठ करेजा घाट, बक्सा घाट और मरंगा घाट पर आधुनिक मुक्तिधाम विकसित करने की योजना बनाने को कहा। उन्होंने बुडको अधिकारियों के साथ सड़कों की प्रगति की समीक्षा करते हुए रामबाग स्थित महाराजपुर टोला में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।

विधायक ने कहा कि वर्ष 2026-27 की शहरी विकास योजना के तहत प्रमुख सड़कों के निर्माण की अनुशंसा की जाएगी और चरणबद्ध तरीके से सभी कच्ची सड़कों को पक्का किया जाएगा। प्रवास के दौरान वे महाशिवरात्रि के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना एवं शिव बारात कार्यक्रमों में भी शामिल हुए और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon