Bihar Election 2025: कटिहार की ऐतिहासिक रैली में मोदी का स्वागत: विधायक विजय खेमका बोले—कोसी-सीमांचल की सभी सीटों पर NDA की होगी जीत

पूर्णिया: Bihar Election 2025 कटिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक जनसभा के मंच पर पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने प्रधानमंत्री का मखाना माला और अंगवस्त्र से स्वागत किया। उन्होंने जनसभा की अभूतपूर्व सफलता के लिए जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि लाखों लोगों की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया है। विधायक खेमका ने कहा कि जनसैलाब और जनता के जोश को देखकर स्पष्ट है कि इस बार कोसी-सीमांचल की सभी सीटों पर एनडीए भारी मतों से जीत दर्ज करेगा और बिहार में पुनः प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्णिया, कोसी सीमांचल और बिहार के विकास के लिए अनेक सौगातें दी हैं, जिससे इस क्षेत्र की प्रगति को नई दिशा मिली है। खेमका ने विशेष रूप से बड़ी संख्या में आई मातृशक्ति और बहनों का आभार जताते हुए कहा कि यह रैली जनता की शक्ति और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने अपील की कि बिहार के निरंतर विकास के लिए जनता भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाए और एनडीए की सरकार फिर से बनाए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon