पूर्णिया: आज, दिनांक 10 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।
बैठक में जिले के सभी थानों के अपराध डाटा, लंबित कांडों के निष्पादन, वारंट निष्पादन सहित अन्य संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा वारंटों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



