मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पूर्णिया में 1.32 लाख से अधिक महिलाओं को मिली आर्थिक सहायता

पूर्णिया: समाहरणालय पूर्णिया से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सोमवार को नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में राशि अंतरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। राज्यस्तरीय मुख्य समारोह 1, Anne Marg से आयोजित हुआ, जहां से रिमोट के माध्यम से 25 लाख महिला लाभुकों को प्रति लाभुक 10 हजार रुपये की दर से कुल 2500 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई।

इस क्रम में पूर्णिया जिले की 1 लाख 32 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में भी सहायता राशि भेजी गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में किया गया, जहां जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार, उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका ओम प्रकाश मंडल सहित जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी लगभग 170 दीदियां और संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त जिले के सभी सामुदायिक संस्थानों में भी कार्यक्रम का प्रसारण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने देखा और सुना। कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए प्राप्त राशि का उपयोग स्वरोजगार और व्यवसाय विस्तार में करने का आह्वान किया तथा बताया कि भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाली लाभुकों को दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान की जाएगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon