पूर्णिया: PURNIA NEWS पूर्णिया के रामकृष्ण मठ में आज माँ सारदा की जन्मजयन्ती बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह से पूजा, हवन, पाठ और भजन का आयोजन हुआ। आयोजित जनसभा में मठाध्यक्ष स्वामी जितेन्द्रानन्दजी ने कहा कि अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह जैसे पाँच महाव्रत माँ सारदा के जीवन का सार हैं और इन्हें अपनाकर हर व्यक्ति अपना जीवन श्रेष्ठ और सफल बना सकता है।
उन्होंने मठ में “विवेकानन्द मूल्य शिक्षा संस्थान” स्थापित करने की योजना की जानकारी दी, जहाँ सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए मूल्य-आधारित पाठ्यक्रम तैयार किए जाएंगे।

कार्यक्रम में सदर विधायक विजय खेमका भी शामिल हुए और लोगों से माँ सारदा, स्वामी विवेकानन्द और श्रीरामकृष्ण के आदर्शों को जीवन में उतारने की अपील की। इस अवसर पर जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया गया। अंत में लगभग 750 श्रद्धालुओं ने प्रेमपूर्वक माँ के अन्नभोग प्रसाद का लाभ उठाया।



