सांसद पप्पू यादव को मिली जमानत, न्याय की जीत: राजेश यादव

पूर्णिया: पूर्णिया से सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि सांसद पप्पू यादव को न्यायालय से मिली जमानत केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि लाखों बेसहारा और शोषितों की जीत है। राजेश यादव ने बताया कि यह जमानत उन षड्यंत्रकारियों की हार का प्रतीक है, जो पप्पू यादव को जेल की सलाखों के पीछे रखने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि 31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव की आधी रात को गिरफ्तारी से राज्य सरकार की कार्यप्रणाली बेनकाब हुई और यह स्पष्ट है कि कोर्ट द्वारा चार महीने पहले जारी वारंट के बावजूद पटना पुलिस निष्क्रिय रही। राजेश यादव ने आरोप लगाया कि अन्य मुकदमों को जोड़कर पप्पू यादव की जमानत को लटकाने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण और जानबूझकर किया गया, जिससे यह प्रतीत होता है कि सरकार पप्पू यादव को राजनीतिक रूप से दबाना चाहती थी।

उन्होंने यह भी कहा कि पप्पू यादव ने जहानाबाद की बेटी के न्याय के लिए जो पहल की, उसे मुकाम तक पहुंचाना उनका संकल्प है। प्रवक्ता ने न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि पप्पू यादव आगे भी शोषितों की आवाज बुलंद करते रहेंगे और उनके अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रहेगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon