पूर्णिया के लिए बड़े सड़क प्रोजेक्ट्स की मांग, नितिन गडकरी से मिले सांसद पप्पू यादव

PURNIA NEWS : 25 दिसंबर को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मुलाकात कर क्षेत्र के सड़क और अधोसंरचना विकास से जुड़ा विस्तृत ज्ञापन सौंपा। सांसद ने वर्षों से चली आ रही कनेक्टिविटी समस्याओं, शहरों में जाम, दुर्घटनाओं और आर्थिक विकास की बाधाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं बल्कि विकास की आधारशिला हैं। बैठक में उन्होंने पटना–पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को कोशी–सीमांचल के लिए ऐतिहासिक परियोजना बताते हुए इसके शीघ्र क्रियान्वयन की बात कही, जिससे पूरे पूर्वोत्तर बिहार को तेज और सुरक्षित संपर्क मिलेगा।

पूर्णिया शहर में गुलाबबाग जीरो माइल सहित कई प्रमुख चौकों पर फ्लाईओवर और अंडरपास निर्माण, कटिहार जिले में NH-81 से NH-31 तक नई कनेक्टिविटी सड़क, कुर्सेला–कोढ़ा क्षेत्र में जाम से निजात के लिए बाईपास व चौड़ीकरण तथा मधेपुरा के मुरलीगंज–बभनगामा को एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की मांग प्रमुखता से रखी गई। सांसद ने कहा कि इन परियोजनाओं से व्यापार, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को नई गति मिलेगी तथा बाढ़-प्रभावित और पिछड़े इलाकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकेगा। उन्होंने मंत्री से सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा जताते हुए कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से पूर्णिया और आसपास के जिलों का सामाजिक-आर्थिक स्वरूप बदल जाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon