पूर्णिया: पूर्णिया के स्थापना दिवस के अवसर पर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन जिले के समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक धरोहर और विकास यात्रा को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने पूर्णिया को सामाजिक सौहार्द, मेहनतकश जनता और ऐतिहासिक पहचान के लिए बिहार में विशिष्ट स्थान रखने वाला जिला बताया।
सांसद ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए वे निरंतर प्रयास कर रहे हैं और पूर्णिया को नई ऊंचाइयों तक ले जाना उनका संकल्प है।
उन्होंने प्रशासन और जनता से मिलकर काम करने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि जिले के हितों की रक्षा और विकास के लिए वे हर स्तर पर सक्रिय रहेंगे। अंत में उन्होंने नागरिकों से एकजुट होकर पूर्णिया के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।



