विकास कार्यों में अनियमितता पर सख्त हुए सांसद व विधायक, जांच का आदेश

सहरसा, अजय कुमार: शहर के विकास को गति देने और आगामी वित्तीय वर्ष की रूपरेखा तय करने के लिए शनिवार को जिले के सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद के सामान्य बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर सभागार में आयोजित की गई। 11 सूत्रीय एजेंडे पर बुलाई गई इस बैठक में नगर क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितता का मुद्दा पूरी तरह छाया रहा। बैठक में विशेष रूप से शामिल हुए खगड़िया सांसद राजेश वर्मा और स्थानीय विधायक संजय सिंह ने कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास को स्पष्ट निर्देश दिए कि जो भी एजेंसी निर्माण कार्य में लापरवाही बरत रही है, उसका काम तुरंत रोका जाए और उस पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

डाक-बंगला चौराहा स्थित निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय के कार्य को रोककर उसकी जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही शर्मा चौक से डाक-बंगला चौराहा तक बनी सड़क में बरती गई अनियमितता को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। सांसद और विधायक ने स्पष्ट किया कि शहर के चौमुखी विकास में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नगर सभापति फसीहा खातून की अध्यक्षता और कार्यपालक पदाधिकारी के संचालन में हुई इस बैठक में आगामी बरसात से पहले शहर की व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर दिया गया। इसके तहत श्मशान घाट और कब्रिस्तान का विकास। जल जमाव रोकने के लिए नाला निर्माण।सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण और शहर की साफ-सफाई।

स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था और सैरात बंदोबस्ती जैसे मुद्दों पर चर्चा कर योजनाओं का चयन किया गया। साथ ही, वित्तीय वर्ष 2026-27 के वार्षिक आम बजट पर भी चर्चा हुई और निर्देश दिया गया कि बजट का प्रारूप तैयार कर उसे अगली बैठक में पेश किया जाए। बैठक के उपरांत शहर के विकास को और तेज करने के लिए सांसद राजेश वर्मा, विधायक संजय सिंह, नप सभापति फसीहा खातून और उप-सभापति इंदू भगत ने संयुक्त रूप से करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर सभी वार्डों के पार्षद और शहर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon