अररिया में पशुपालक की हत्या व मवेशी लूट का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, वाहन बरामद

अररिया, प्रिंस कुमार: अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के संथाल टोला में 11 दिसंबर को पशुपालक उपेंद्र हेंब्रम की नृशंस हत्या और मवेशी लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त टाटा 407 वाहन बरामद किया है।

एसपी अंजनी कुमार के निर्देश पर फारबिसगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सबसे पहले सुपौल निवासी मिथिलेश कुमार उर्फ मिटू को पकड़ा, जिसकी निशानदेही पर बबलू यादव उर्फ बोरहन, मुकेश यादव और वाहन चालक छोटू उर्फ दिलशाद को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि भैंसों को लूटने के दौरान विरोध करने पर उपेंद्र हेंब्रम पर डंडे से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई, और लूटी गई भैंसों को चंद्रदेई मवेशी हटिया में बेचने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने मवेशी हटिया में होने वाली खरीद-फरोख्त की भी जांच तेज कर दी है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में पशुपालकों ने राहत की सांस ली है, साथ ही उन्होंने गश्त बढ़ाने की मांग भी की है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon