मेरा युवा भारत का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

सहरसा, अजय कुमार : मेरा युवा भारत, सहरसा द्वारा कोअभिनव सेलिब्रेशन हॉल में एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं, युवा स्वयंसेवकों तथा कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन मेरा भारत सहरसा के AO राजीव नंदन द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यशाला में युवाओं को नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारियों, तकनीकी जागरूकता तथा सामुदायिक भागीदारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख अतिथियों में जिला उद्योग महाप्रबंधक मुकेश कुमार जिला सांस्कृतिक पदाधिकारी स्नेहा कुमारीमाय भारत चयन समिति के सदस्य ज्ञानू ज्ञानेश्वरउद्योग विस्तार पदाधिकारी नितेश कुमारसहरसा इंजीनियरिंग कॉलेज के सहायक प्राध्यापक अमन प्रासर युवा अधिवक्ता मोनू झा, मेरा युवा भारत स्वयंसेवक शिवशंकर दास (मन्नु रिस्की),मनीष चौपाल, टिंकू मैथिल,कृष्णकांत गुप्ता, शिवम कुमार, मायानंद सिंह, बेचन कुमार, बालेश्वर कुमार, गोविन्द कुमार, गुड़पीत कोर सेंटु कुमारी, मंकित कुमार, अक्षय और आयुष की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यशाला में कुल 50 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया।मेरा युवा भारत के जिला टीम सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाओं का उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाना और उन्हें समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जनउन्मुख कार्यक्रमों के आयोजन की घोषणा की।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon