पूर्णिया: Bihar Election 2025 कसबा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी नितेश सिंह के समर्थन में जन समर्थन की एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली बथना चौक (सधुबैली पंचायत) से आरंभ होकर बनैली बाज़ार, गुरही राजवंशी टोला, घोड़दौड़ सराउचिया होते हुए घरभनेली बाज़ार तक निकाली गई। रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में नारे लगाते हुए पूरे क्षेत्र का माहौल चुनावी रंग में रंग दिया।
TAGGED:Bihar Election 2025



