बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित है: सांसद प्रदीप कुमार सिंह

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): फारबिसगंज विधानसभा अंतर्गत भदेश्वर में आयोजित भव्य एनडीए विधानसभा सम्मेलन में स्थानीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि –”हमारे एनडीए कार्यकर्ताओं का तप, त्याग और मनोबल ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यही शक्ति हमें आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित ही विजय दिलाएगी।” बिहार की जनता विकास की पटरी पर निरंतरता के साथ बस आगे बढ़ना चाहती है इसीलिए 2025 में फिर नीतीश जी का आना तय है अब अपार बहुमत से बिहार में एनडीए की सरकार बनाने जा रहे हैं कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी, विजय मंडल, महेश्वर हजारी एवं विधान परिषद सदस्य संजय सिंह तथा स्थानीय विधायक विद्यासागर केसरी के साथ सभी एनडीए घट दलों के जिलाध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार ने आम जनता के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिनसे किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों का जीवन स्तर तेजी से बदला है।जनसभा में एनडीए नेताओं ने जनता से आह्वान किया कि वे विकास और सुशासन की निरंतरता बनाए रखने के लिए आगामी चुनाव में एनडीए को भारी समर्थन दें। इस अवसर पर मंच पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं का कार्यकर्ताओं और जनता ने फूल-मालाओं और नारों के साथ भव्य स्वागत किया।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon