जोगबनी रेलवे स्टेशन पर नेपाल के बच्चों ने देखा रेल परिचालन, नववर्ष की खुशियों के साथ दिखा भारत–नेपाल सौहार्द

अररिया: सीमावर्ती जोगबनी रेलवे स्टेशन पर नेपाल के बिराटनगर स्थित स्टार सेकेंडरी बोर्डिंग स्कूल के बच्चों ने रेल परिचालन को नजदीक से देखा, जिससे वे काफी उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। ट्रेनों को चलते देख बच्चों ने खुशी जाहिर की और यह अनुभव उनके लिए यादगार बन गया।

इस अवसर पर स्टेशन पर मौजूद पूर्व रेलकर्मी स्वर्गीय हीरालाल राय के पुत्र राजकुमार राय ने बच्चों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और चॉकलेट बांटकर उनका उत्साह बढ़ाया। राजकुमार राय ने कहा कि बच्चों का इस तरह रेल देखकर आनंदित होना एक सौहार्दपूर्ण क्षण है, जो केवल एक भ्रमण नहीं बल्कि भारत और नेपाल के बीच अच्छे संबंधों और आपसी सद्भाव का प्रतीक है।

उन्होंने इसे स्थानीय स्तर पर सकारात्मक और महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि ऐसे पल बच्चों के मन में खुशी और मित्रता की भावना को मजबूत करते हैं। इस दौरान स्कूल के शिक्षकगण भी बच्चों के साथ उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon