NEW DELHI : डिंपल यादव पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, सपा कार्यकर्ताओं ने साजिद रशीदी को जड़ा थप्पड़ – घटना कैमरे में कैद

NEW DELHI : समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी को भारी पड़ गया। मंगलवार को एक टीवी डिबेट में भाग लेने पहुंचे मौलाना रशीदी को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थप्पड़ मार दिया। यह पूरी घटना न्यूज नेशन के स्टूडियो में हुई और कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। घटना उस समय हुई जब मौलाना रशीदी एक टीवी चैनल की डिबेट में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। डिबेट के दौरान ब्रेक में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव सहित कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने मौलाना रशीदी को घेर लिया और एक कार्यकर्ता ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। मौके पर मौजूद एंकर और अन्य लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

बताया जा रहा है कि यह घटना डिंपल यादव पर की गई एक विवादित टिप्पणी के विरोध में हुई। मौलाना रशीदी ने कुछ दिनों पहले सपा सांसद डिंपल यादव के पहनावे को लेकर बयान दिया था, जिसे सोशल मीडिया पर काफी आपत्तिजनक माना गया। उनके इस बयान की देशभर में आलोचना हुई और कई संगठनों व राजनीतिक दलों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, मौलाना साजिद रशीदी ने अपने बयान का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं कहा। उनका कहना था कि “हम जब किसी महिला को बिना सिर ढके देखते हैं, तो उन्हें कहते हैं कि अपना सिर ढक लो – इसमें कुछ भी अपमानजनक नहीं है।” फिलहाल इस घटना को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है और कई नेता इसे टीवी चैनल में हुई सुरक्षा चूक का मामला बता रहे हैं। वहीं सपा कार्यकर्ता इस घटना को ‘आक्रोश की स्वाभाविक प्रतिक्रिया’ बता रहे हैं।

 

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon