धमदाहा में आदिवासी शिक्षा और विकास को नई दिशा, मंत्री लेशी सिंह ने कई परियोजनाओं का शुभारंभ

पूर्णिया: धमदाहा विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी समाज के युवाओं और महिलाओं के विकास को लेकर बिहार सरकार ने अहम पहल की है। सोमवार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने धमदाहा प्रखंड के धरहर जमुनियाँ ग्राम में 720 छात्रों के आवासीय व्यवस्था हेतु अनुसूचित जनजाति आवासीय बालक उच्च विद्यालय का शिलान्यास किया, जिसका निर्माण कार्य 50 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जाएगा।

मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि यह छात्रावास न केवल सुरक्षित और सुविधाजनक आवास प्रदान करेगा, बल्कि अध्ययन कक्ष, पुस्तकालय, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी पर्याप्त स्थान उपलब्ध होगा, जिससे दूरदराज़ और वंचित क्षेत्रों के छात्र अपनी पढ़ाई में निरंतरता बनाए रख सकेंगे। उन्होंने धमदाहा में सड़क विकास, पर्यटन और बिजली परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया, जिसमें 36 करोड़ रुपये से सड़क चौड़ीकरण और मजबूतीकरण, 14 करोड़ से काझा कोठी पार्क का नवीनीकरण, तथा 11 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से विद्युत उपकेंद्र और 132 केवी संचरण लाइन का HTLS रिकन्डक्टिंग शामिल है।

मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि ये परियोजनाएं केवल बुनियादी संरचना नहीं हैं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसर खोलेंगी और आदिवासी समाज एवं ग्रामीण क्षेत्रों के आर्थिक सशक्तिकरण को सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि गांव-गांव तक विकास की यह पहल जनता की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखकर की जा रही है और भविष्य में धमदाहा क्षेत्र अन्य क्षेत्रों के लिए विकास का उदाहरण बनेगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon