Bihar Election 2025: धमदाहा से नई सोच का उदय — राकेश बंटी यादव बोले, “भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने की लड़ाई में धमदाहा की जनता ही मेरी ताकत”

पूर्णिया: Bihar Election 2025 धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर राकेश कुमार उर्फ बंटी यादव ने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यह अवसर उनके लिए केवल राजनीति नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की यात्रा की शुरुआत है।राकेश यादव ने कहा, “आज का यह क्षण मेरे लिए अविस्मरणीय है। बिहार की इस भ्रष्ट व्यवस्था को बदलने की मुहिम में धमदाहा विधानसभा के प्रत्याशी के रूप में मुझे भी सहभागी बनने का अवसर प्राप्त हो रहा है।”

Bihar Election 2025

उन्होंने अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए कहा कि वे रामनारायण मंडल जी और जय नारायण यादव जी की विरासत से आते हैं, जिन्होंने जाति-धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर समाज में सर्वस्वीकार्य नेतृत्व दिया। बंटी यादव ने बताया कि उनके पिता स्व. ब्रजकिशोर यादव ने जीवन भर सामाजिक समभाव और एकता के लिए संघर्ष किया, और वे उसी रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Bihar Election 2025

पूर्व जिला परिषद सदस्य के रूप में सेवा का अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि उस कार्यकाल में वे समाजिक समरसता और समावेशी विकास को लेकर निरंतर प्रयासरत रहे। अब जनसुराज से उम्मीदवार के रूप में वे फिर जनता के बीच उसी भावना के साथ पहुंचे हैं। राकेश बंटी यादव ने कहा, “मैं धमदाहा की जनता से आशीर्वाद चाहता हूं ताकि आपके विश्वास को परिवर्तन की ताकत में बदल सकूं।”

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon