पटना के पत्रकारनगर से देसी कट्टा के साथ शातिर अपराधी नीतीश यादव गिरफ्तार

सहरसा, अजय कुमार : जिला पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर पटना पहुंच कर कार्रवाई करते हुए पत्रकारनगर से एक देसी कट्टा के साथ जिला का शातिर अपराधी नीतीश पंजियार उर्फ नीतीश यादव को गिरफ्तार किया था। शातिर अपराधी पर कासनगर थाना क्षेत्र के पीड़ित दिलीप यादव को गोली मार कर जख्मी करने का गंभीर आरोप लगाया गया था। साथ ही जिनके ऊपर पूर्व से ही कई मामले दर्ज थे। एसपी हिमांशु ने बताया कि 24 दिसंबर को जिला के कासनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अरसी गांव, वार्ड नंबर – 9 निवासी महेश्वरी यादव के पुत्र दिलीप यादव को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया था। जिनके शिकायत पर कासनगर थाना कांड संख्या – 97/25 दर्ज की गई थी। जिसके बाद उनके निर्देश पर पुलिस मुख्यालय – 2 सह प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर कमलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की गई थी।

जिसमें अंचल पुलिस निरीक्षक सिमरी बख्तियारपुर मो सिराजुद्दीन, कासनगर थाना अध्यक्ष बजरंगी कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार सहित थाना पुलिस बल को शामिल किया गया था।गठित टीम द्वारा तकनीकी और मानवीय सूचना पर घटना में संलिप्त अपराधी थाना क्षेत्र के अरसी गांव, वार्ड नंबर – 9 निवासी गणेश यादव के पुत्र नीतीश पंजियार उर्फ नीतीश यादव को पटना जिले के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांटी फैक्ट्री इलाके में नाला के निकट से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ में गोलीबारी की घटना में संलिप्तता स्वीकारा था। फिर उनके घर में छिपा कर रखे गए एक देसी कट्टा को उनकी निशानदेही पर जब्त कर लिया गया था।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी नीतीश यादव उर्फ नीतीश पंजियार पर पूर्व से ही कई मामले दर्ज थे। जिनमें सोनवर्षा राज(कासनगर ओपी) थाना कांड संख्या – 144/18, सोनवर्षा राज(कासनगर ओपी) थाना कांड संख्या – 307/23, मधेपुरा जिला के मुरलीगंज थाना कांड संख्या – 321/24 और कासनगर थाना कांड संख्या – 71/25 दर्ज था।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon