पूर्णिया,आनंद यादुका : भवानीपुर प्रखंड कार्यालय प्रांगण में बुधवार को संविधान दिवस के मौके पर शपथ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने कीया । कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि के साथ हुई। इसके बाद बीडीओ सहित मौजूद अधिकारियों, कर्मियों व आम लोगों ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया और संविधान की गरिमा व मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि भारत का संविधान लोकतंत्र की आत्मा है, जो हर नागरिक को अधिकारों के साथ कर्तव्य पालन की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और हर व्यक्ति को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए। संविधान सभी को सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक न्याय के साथ समानता व स्वतंत्रता का अधिकार देता है। इस मौके पर बीडीओ ने नशाखोरी को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए कहा कि इसे खत्म करने के लिए परिवार, समाज और प्रशासन को मिलकर जागरूकता बढ़ानी होगी। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज ही स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र की नींव रख सकता है। कार्यक्रम में नशा मुक्ति के समर्थन में जागरूकता संदेश दिए गए। उपस्थित लोगों ने नशा से दूर रहने और समाज में जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रखंड एवं अंचल के सभी कर्मी, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद थे ।



