Bihar Election 2025 — बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशानुसार गुरुवार को भवानीपुर प्रखंड के रघुनाथपुर पंचायत स्थित रानी CLF के तत्वावधान में डीपीएम जीविका के नेतृत्व में शपथ एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जीविका समूहों से जुड़ी महिलाओं और स्थानीय नागरिकों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि 11 नवंबर 2025 को वे अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर शत-प्रतिशत मतदान करेंगे और लोकतंत्र को मजबूत बनाएंगे। इस अवसर पर जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय प्रबंधक, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी, जीविका के क्षेत्रीय कर्मी एवं कैडर मौजूद रहे।




