अटल जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धा-स्मरण, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

PURNIA NEWS : भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भाजपा मधुबनी कार्यालय में नगर पश्चिम मंडल द्वारा उनका जन्मदिन उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक विजय खेमका ने जनसंघ काल से जुड़े वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र और तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया। अटल जी को नमन करते हुए विधायक ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना, सुसंस्कृत राजनीति और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण आज भी मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि अटल जी की सुशासन की परिकल्पना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश साकार होते देख रहा है, जहां विकास के साथ-साथ कानून का राज स्थापित हुआ है।

विधायक ने बताया कि एनडीए सरकार में बिहार में विकास की गति तेज हुई है और अपराध व भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई हो रही है। रानीपतरा में आयोजित अटल जयंती कार्यक्रम में उन्होंने महामना मदन मोहन मालवीय जी को भी स्मरण किया तथा तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर तुलसी के धार्मिक व औषधीय महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी एवं शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon