राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पूर्णिया कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स के बीच विचारगोष्ठी आयोजित

पूर्णिया: पूर्णिया कॉलेज, पूर्णिया में 35 बिहार बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के उपलक्ष्य में एक विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका संचालन एनसीसी पदाधिकारी श्री ज्ञानदीप गौतम ने किया। कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रो. सावित्री सिंह के निर्देश और कर्नल अमित अहलावत के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति प्रेरित करना था। इस वर्ष की थीम “आर्यभट्ट से गगनयान: प्राचीन ज्ञान से अनंत संभावनाएँ” के माध्यम से भारत की ऐतिहासिक खगोलविद्या से लेकर आधुनिक अंतरिक्ष अभियानों तक की यात्रा को रेखांकित किया गया।

श्री गौतम ने अपने व्याख्यान में इसरो की स्थापना, उपलब्धियों और खासकर चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को रेखांकित करते हुए बताया कि 23 अगस्त 2023 को इस मिशन की ऐतिहासिक लैंडिंग हुई थी, जिसने भारत को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना दिया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में आयोजित इस प्रेरणात्मक सत्र में एनसीसी कैडेट्स प्रिंस, अवतार वत्स, कुणाल विकास, कृति, टीसा दास, कृति भारती, शहजादी, सुधांशु सहित कई छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon