सहरसा, अजय कुमार: Bihar Election 2025 आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन किया। समाहरणालय में सहरसा सोनबरसा एवं महिषी विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की व्यवस्था की गई है। वहीं से सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा निर्वाचन को लेकर सिमरी बख्तियारपुर में ही नामांकन किया गया। इन चारों विधानसभाओं के लिए अब तक कुल 35 प्रत्याशियों ने एन आर रसीद कटाया था। जिसमें महिषी से 17 सोनबरसा से 6 सहरसा से 7 एवं सिमरी बख्तियारपुर से 6 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। लगभग सभी मुख्य दलों की प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। जिसमें पूर्व मंत्री रत्नेश सादा ने सोनबरसा सुरक्षित विधानसभा से नामांकन दाखिल किया। वहीं महिषी विधानसभा क्षेत्र से गुंजेश्वर साह ने नामांकन दाखिल किया।जबकी राजद प्रत्याशी गौतम कृष्ण ने भी महिषी से अपना नामांकन दाखिल किया। वही सोनबरसा सुरक्षित विधानसभा से बसपा के उम्मीदवार किरण देवी ने एवं कांग्रेस उम्मीदवार सरिता पासवान ने सोनबरसा सुरक्षित विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया।वहीं महागठबंधन से आईपी गुप्ता सहरसा विधानसभा से नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि महिषी विधानसभा क्षेत्र से देवनारायण यादव उर्फ नुनु यादव ने तेजप्रताप द्वारा गठित जनशक्ति जनता दल के टिकट से अपना नामांकन दाखिल किया।
वहीं महिषी विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी के रूप में प्रियंका आनंद ने नामांकन पर्चा भरा वही सहरसा से देवानंद यादव ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं सिमरी बख्तियारपुर सीट से लोजपा प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। साथ ही सोनबरसा सुरक्षित सीट से प्रमोद सादा ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। ज्ञात हो कि सहरसा विधानसभा सीट से एनडीए गठबंधन से भाजपा के निवर्तमान विधायक डॉक्टर आलोक रंजन,जनसुराज पार्टी से किशोर कुमार, महागठबंधन से ई आई पी गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिला प्रशासन ने जिले के चार विधानसभा में सोनबरसा, सहरसा व महिषी विधानसभाओं के लिए समाहरणालय परिसर में ही नामांकन पत्र दाखिल करने की व्यवस्था की गई थी। जिला प्रशासन ने सहरसा एसडीओ कार्यालय के बाहर सहरसा विधानसभा के लिए काउंटर तैयार किया। जबकि सोनबरसा विधानसभा के लिए समाहरणालय के पश्चिम और उत्तरी भाग में काउंटर बनाया गया है। इसके अलावा महिषी विधानसभा के लिए जिला अधिकारी कक्ष से पूर्व की ओर अपर समाहर्ता कार्यालय के बाहर काउंटर बनाया गया है। इन सभी विधानसभाओं के लिए अलग-अलग निर्वाचन पदाधिकारी बनाए गए हैं। वही सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट के लिए सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने की व्यवस्था की गई है। यहां एसडीओ सिमरी बख्तियारपुर को निर्वाचित प्राधिकारी बनाया गया है।
ज्ञात हो कि पिछले 10 अक्टूबर से जिले के सभी चार विधानसभाओं के लिए प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर समाहरणालय में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। पिछले 7 दिनों में नामांकन को लेकर प्रत्याशियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं रही। वहीं नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों एवं उसके समर्थकों की भीड़ लगने की पूरी संभावना को देखते हुए सुरक्षा की भरपूर व्यवस्था की गई थी। जगह-जगह मुख्य सड़कों पर नौ जगह बैरिकेडिंग का कार्य करते हुए मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई। नामांकन के दौरान मुख्य विपक्षी प्रत्याशियों के समर्थकों की काफी भीड़ लगी रही लेकिन चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के कारण कहीं भी किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हुई। आज नामांकन के अंतिम दिन मुख्य प्रत्याशी गौतम कृष्णा, जदयू से गुंजेश्वर साह, आईपी गुप्ता के साथ समर्थकों काफी भीड़ देखी गई। सभी समर्थक अपने प्रत्याशियों की पक्ष में नारेबाजी करते रहे। नामांकन के पश्चात प्रत्याशियों ने अपने-अपने जीत का रिकॉर्ड बहुमत से जीत का दावा किया। साथ ही सभी प्रत्याशियों ने एकमत से भ्रष्टाचार समाप्त करने की बात कही।



