हॉकी के सौ साल पूर्ण होने पर एक दिवसीय हॉकी खेल का आयोजन

सहरसा, अजय कुमार: हॉकी के सौ साल पूर्ण होने पर शुक्रवार को पटेल मैदान में एक दिवसीय हॉकी खेल का आयोजन किया गया। जिसमें पुरुष वर्ग से तीन टीम व महिला टीम से दो टीम ने भाग लिया।हॉकी खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार ने कहा कि बच्चे अच्छा से खेल कर अपना जिला से राज्य और राष्ट्र का नाम आगे करे, हमारी शुभकामना सदैव आपके साथ है। हाकी टीम लीडर सुनील कुमार झा ने खिलाड़ियों को खेल पर विशेष ध्यान देने की बात कही ताकि खिलाड़ी को अपना लक्ष्य हासिल करने में मदद मिल सके।

मौके पर नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा को हॉकी एसोसिएशन ऑफ के सचिव प्रमोद कुमार झा ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।पुरुष वर्ग के टीम में स्प्रिचुअल स्पोर्ट्स एंड एडवेंचरल मैच में विजेता रहा और मिथिला स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ी उपविजेता रहे। वही इलेवन 11 हॉकी तृतीय स्थान पर रहा।वहीं महिला वर्ग में कल्पना चावला टीम विजेता रही,और रानी लक्ष्मीबाई टीम उपविजेता रही। दोनों टीमो को नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने मोमेंटो देकर सम्मानित किए। और उन्होंने हॉकी खेल को बढ़ावा देने के लिए ग्राउंड को ठीक करने के लिए नगर निगम से सहायता की बात भी कही।

उन्होने कहा कि हमसे जो संभव होगा हम वो करने के लिए तैयार है। बाद में सभी खिलाड़ी को उपस्थित सभी सम्मानित ने मेडल देकर सम्मानित किया गया। मौके पर शशिभूषण, राजकिशोर गुप्ता सदानंद ठाकुर , शंकर पंडित,मानस आनंद ,शनि सिंह,शैलेश कुमार झा,प्रीता झा , मीणा कुमारी,नुनु कुमारी बलवीर, अंपायर राजू कुमार, एवं कई खिलाड़ियों के माता पिता भी उपस्थित थे और खिलाड़ियों का हौसला, मनोबल बढ़ा रहे थे ।खेल में मुख्य रूप से प्रियांशु, ओबेदुर,नीरज,अनु, राज कुमार, हमजा, विशाल, प्रियांशी, प्रतिभा आदि ने अच्छा प्रदर्शन किया । जिसमें राजू ने मुख्य अंपायर की भूमिका निभाया और सभी ने अपना अपना बहुमूल्य सहयोग दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में मदद किए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon