पूर्णिया: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बुधवार को Lok Sabha में सोशल मीडिया और निजी न्यूज चैनलों पर फैल रही फेक न्यूज व नकारात्मकता को देश के लिए सबसे बड़ा खतरा बताते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से सीधे सवाल दागे कि क्या सरकार को पता है कि झूठी-भ्रामक खबरों का ग्राफ आसमान छू रहा है, कितने मामलों में कार्रवाई हुई और क्या फर्जी कंटेंट फैलाने वालों पर बैन लगाने का प्लान है।
मंत्री ने जवाब में माना कि समस्या गंभीर है और इसके लिए केबल टीवी एक्ट-1995, प्रेस काउंसिल, आईटी रूल्स-2021 और धारा 69A के तहत एडवाइजरी से लेकर चैनल ऑफ-एयर तक के हथियार मौजूद हैं, साथ ही पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट भी काम कर रही है, लेकिन पप्पू यादव ने चेताया कि कानून कागज पर हैं तो बेकार हैं, जब तक सख्ती से लागू नहीं होंगे तब तक जनता गुमराह होती रहेगी और लोकतंत्र का चौथा खंभा ही कमजोर पड़ जाएगा, इसलिए फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाए जाएं।



