Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper

Recent Posts

  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर
  • नालंदा जिले के एक मध्य विद्यालय कला कैला में मिड-डे मील के बाद 3 दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, जांच शुरू

Recent Comments

No comments to show.
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Subscribe
Close

Search

पूर्णिया

सीमांचल की बाढ़ समस्या पर दिल्ली में पप्पू यादव की जल शक्ति मंत्री से महत्वपूर्ण वार्ता

By अंग इंडिया न्यूज़
February 5, 2026 2 Min Read
0

पूर्णिया: पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आज केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से मुलाकात कर कोसी-सप्तकोशी उच्च बाँध (हाई डैम) परियोजना और सीमांचल क्षेत्र की गंभीर बाढ़ समस्या पर विस्तृत चर्चा की। सांसद ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि नेपाल की सप्तकोशी और भारत की कोसी नदी पर प्रस्तावित यह बहुउद्देशीय परियोजना राष्ट्रीय महत्व की है, जो बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई विस्तार, 3000 मेगावाट से अधिक जलविद्युत उत्पादन और क्षेत्रीय संतुलित विकास सुनिश्चित कर सकती है। उन्होंने जोर दिया कि हाई डैम बनने से कोसी के अनियंत्रित प्रवाह पर स्थायी नियंत्रण होगा, जिससे बिहार के उत्तरवर्ती जिलों (पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज) में हर साल आने वाली विनाशकारी बाढ़ से स्थायी राहत मिलेगी, कृषि उत्पादन बढ़ेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

पप्पू यादव ने सीमांचल को देश के सबसे अधिक बाढ़-प्रभावित क्षेत्रों में शामिल बताते हुए कोसी के अलावा महानंदा, कनकई, परगान, सौरा जैसी नदियों से होने वाले तटबंध टूटने, गांव-खेत- सड़कों के डूबने और जल-जनित रोगों की समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने मंत्रालय से सीमांचल को “विशेष बाढ़ एवं नदी कटाव प्रबंधन क्षेत्र” घोषित कर बहु-वर्षीय “सीमांचल नदी प्रबंधन एवं जल सुरक्षा मास्टर प्लान” तैयार करने की मांग की। साथ ही महानंदा फ्लड मैनेजमेंट प्रोग्राम के शेष चरणों को शीघ्र स्वीकृति, “जल शक्ति अभियान: कैच द रेन” के तहत पूर्णिया-कटिहार में विशेष जल संरक्षण परियोजनाएं, तालाबों की जीओ-टैगिंग, डी-सिल्टिंग, वर्षा जल संचयन, भू-जल रिचार्ज और “जल सुरक्षित ग्राम मॉडल” लागू करने का आग्रह किया।

सांसद ने कोसी-मेची इंट्रा-स्टेट लिंक परियोजना (₹6,282 करोड़) की धीमी प्रगति पर गंभीर सवाल उठाए और रिथविक प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ स्वतंत्र जांच, कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने तथा कार्य सक्षम एजेंसी को सौंपने की मांग की। उन्होंने प्रभावित किसानों को समयबद्ध राहत-मुआवजा और साप्ताहिक निगरानी की भी मांग की। इसके अलावा कटिहार जिले के कुर्सेला, बरारी और मानिहारी में गंगा नदी के तीव्र कटाव को अत्यंत संवेदनशील घोषित कर स्थायी तट-संरक्षण और पुनर्वास योजना बनाने का अनुरोध किया। सांसद ने विश्वास जताया कि जल शक्ति मंत्रालय त्वरित हस्तक्षेप से सीमांचल को बाढ़ और कटाव से स्थायी सुरक्षा प्रदान करेगा।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें। हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

धमदाहा थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को दबोचा

Next

19 वर्षों तक बिना एक दिन की छुट्टी लिए सेवा देने वाले शिक्षक नवीन कुमार सिंह हुए सेवानिवृत्त

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. {{Amit Jha}}